Home
Event
Blogs
Forum
Gallery
Opinion
Shapath Patra
Our Panel
बीवी आ गई वापस, गले पड़ गया केस
Change font size:
A
|
A
Print
Email
Comments
Save
Rating
Bookmark
Posted By:-
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता
On 08/08/2010
इसे पुलिस की मेहरबानी कहें या कानून की खामी। जिस बीवी ने पति से नाराजगी के चलते उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना व धमकाने की शिकायत की थी, वह चार साल बाद ही घर लौट आई। लेकिन पुलिस की मेहरबानी से उसका पति व देवर 11 साल से झूठे केस में कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं। यमुनापार में कैलाश नगर में रहने वाले 61 वर्षीय यशपाल भाटिया का करीब बारह साल पहले बीवी से झगड़ा हो गया था। बीवी नाराज होकर मायके चली गई। उसकी बीवी ने उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना व धमकी देने की शिकायत दर्ज करा दी। इस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में यशपाल के साढू ने पुलिस के साथ मिलकर यशपाल व उसके भाई जवाहर भाटिया के खिलाफ बाडा हिंदूराव थाने में धमकी देने, गहरी चोट पहुंचाने की धमकी देने व एक महिला से छेड़छाड़ करने का केस दर्ज करा दिया। इसे दोनों भाई 11 साल से झेल रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज करते समय लिखा है कि कोर्ट में शिकायत दायर की गई थी, इस आधार पर केस दर्ज हुआ है। यशपाल ने आरटीआई दायर कर तीस हजारी कोर्ट से इस संबंध में जानकारी मांगी तो पता चला कि 11 साल पहले ऐसी कोई अर्जी कोर्ट में दायर ही नहीं हुई थी। यशपाल ने बताया कि यह केस पुलिस ने फर्जी कागजातों के आधार पर बनाया है। वहीं उसकी बीवी सात साल पहले ही समझौता करके घर आ चुकी है।
Comments
Posted By
anand , VARANASI
Aug 11, 2010
The biggest thief, a huge DAKOO, and most corrupted person all in one only in INDIA is POLICE
Post Rating
Post Comments
Name 
*
Subject 
*
Email Address 
*
City 
*
Address 
PAN Card No 
Voter ID No 
Select Language
English
Hindi
Comments
Comments
Upload Image(Caption)
Path
About Us | Disclaimer | Contact us
@Copyright www.jagran.com 2010. All rights reserved
Develop and Design By: Jagran InfoTech Ltd